नया बाजार स्थित गौशाला गली से मारवाड़ी समुदाय के लोगों द्वारा दो दिवसीय फागुन महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार की पूर्वाह्न 11:30 पर भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिला, पुरुष एवं सभी वर्गों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु झूमते नाचते और गाते हुए नया बाजार मुख्य मार्ग से होकर पुरानी बाजार स्थित श्याम मंदिर तक पहुंचे।