चूरू: श्री श्याम सेवा समिति चूरू के 15वें वार्षिकोत्सव पर हुआ श्याम पाठ का आयोजन, नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केन्द्र
Churu, Churu | Nov 12, 2024 मेहुल शर्मा व हिमांशु शर्मा ने पाठ का वाचन किया। कार्यक्रम में कोलकात्ता की तूलिका बनर्जी ने नृत्य नाटिका की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। इस अवसर पर श्याम जन्मोत्सव का आयोजन भी किया गया। जिसमें बाबा श्याम की सजीव झांकी ने सभी का मन मोहा। इस अवसर पर पुष्प वर्षा कर झांकियों का स्वागत किया गया।