चूरू: रतननगर में बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय बालिका घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Nov 12, 2024 चूरू के रतननगर कस्बे में मंगलवार को एक बाइक ने 5 वर्षीय बालिका को टक्कर मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।