चूरू: कलेक्ट्रेट में जिला निष्पादन समिति एवं मिड डे मील की समीक्षा बैठक, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Churu, Churu | Nov 12, 2024 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिला निष्पादन समिति एवं मिड डे मील की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए। जिला कलेक्टर सुराणा ने कहा कि सभी विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम बेहतर हो। बोर्ड कक्षाओं का सिलेबस समय पर पूरा हो तथा मुख्य परीक्षा से पहले प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाये।