पंडारक: पंडारक के कोंदी पंचायत में पानी की समस्या ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें, नल-जल योजना फेल #jansamasya
Pandarak, Patna | Jun 17, 2025 बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत कोंदी पंचायत के ग्रामीण भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना इस पंचायत में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह 9 बजे बताया कि गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत ने उनकी दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित किया है।