रघुराजनगर नगरी: मुंबई के फिल्म एक्टर ने रोते हुए बनाया वीडियो, मैहर में हुई शूटिंग के बाद पैसा ना देने का प्रोड्यूसर पर लगाया आरोप,
किरण राव के निर्देशन में बनी साल 2023 की सुपरहिट फिल्म ‘लापता लेडीज’ से चर्चा में आए बाल कलाकार व अभिनेता सतेंद्र सोनी के साथ मध्य प्रदेश के मैहर शहर में धोखाधड़ी और बदसलूकी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मैहर आए सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर रोते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट कर प्रोड्यूसर पर पैसे हड़पने का आरोप