बेहट: प्रधानमंत्री के आगमन पर ज्ञापन देने की घोषणा पर आसपा पार्टी के विधिक सलाहकार को पुलिस ने छुटमलपुर में किया हॉउस अरेस्ट
आज़ाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज एडवोकेट को सोमवार को पुलिस ने छुटमलपुर स्थित उनके घर पर नज़रबंद कर दिया। संदीप ने प्रधानमंत्री मोदी को 14 अप्रैल को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपने की घोषणा की थी। अपनी हाउस अरेस्टिंग पर कांबोज ने कहा लोकतांत्रिक तरीके से आसपा पीएम को ज्ञापन सौंपकर अभिभावकों को किताबी लूट से बचाने, आदि मांगो को लेकर घोषणा की थी