गाज़ीपुर: 8.18 करोड़ की लागत से बदलेगी बिरनो थाने की तस्वीर, बनेगा हाईटेक पुलिस भवन, भूमि पूजन किया एसपी डॉ. ईरज राजा ने
गाजीपुर के बिरनो थाने को अब मिलने जा रही है नई और आधुनिक पहचान। प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद 8 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की लागत से अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का निर्माण शुरू हो गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने भूमि पूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी। नए भवन में हाईटेक सुविधाओं के साथ पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय व्यवस्था भी होगी।