एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मारहरा दरवाजा, किदवई नगर में खुलेआम चल रहे अवैध कट्टी घर, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Etah, Etah | May 19, 2026 एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मारहरा दरवाजा और किदवई नगर में अवैध कट्टी घर खुलेआम संचालित हो रहे हैं। जिसका वीडियो मंगलवार की दोपहर सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है स्थानीय लोगों की माने तो सुबह के समय नालियों में लाल पानी बहता देखा जा सकता है, और पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। खुले में मांस लटकाया जाता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।