जमुई: समाहरणालय परिसर स्थित संवाद कक्ष में समग्र शहरी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना समिति की हुई बैठक
Jamui, Jamui | Oct 4, 2024 समाहरणालय परिसर स्थित संवाद कक्ष में शुक्रवार को बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना की जिला संचालन समिति की बैठक की गई। बैठक में मंत्री सुमित सिंह, झाझा विधायक दामोदर रावत, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह शामिल हुईं।