जमुई: जमुई के एक गांव में युवक ने तीन घंटे तक बंधक बनाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया
Jamui, Jamui | Oct 4, 2024 गढ़ी थाना के एक गांव में गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे खेत में सब्जी तोड़ने गई नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता के बयान पर शुक्रवार को गढ़ी थाना में एफआईआर दर्ज कर आरोपित युवक सुमन खैरवार को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग को शुक्रवार की दोपहर बाद 2:30 बजे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है।