गंगधार (झालावाड़) |
ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में उमड़ा जनविश्वास
'प्रशासन आमजन के द्वार' की सोच को साकार करते हुए ग्राम पंचायत कुमठिया और चायडा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। एक ही दिन में 524 से अधिक ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला!
राजस्व विभाग का कमाल: वर्षों पुराना खाता विभाजन विवाद आपसी सहमति से सुलझाया। 102 खाता दुरुस्ती, 48 नामांतरण और 19 रास्ता प्रकरणों का निपटारा।
पंचायत सेवाएं: 12 आवासीय पट्टे बांटे गए, 18 पेंशन केस सुलझे और जनाधार कार्ड के कार्यों का मौके पर निस्तारण हुआ।
अन्य लाभ: 24 पशु बीमा पॉलिसी, किसानों के लिए 47 सॉयल हेल्थ कार्ड हेतु मिट्टी के नमूने और वन विभाग द्वारा पौधों का वितरण।
उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश चंदेलिया और तहसीलदार गणेश खंगार सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित व पारदर्शी समाधान किया गया। अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली मुक्ति!
#JhalawarNews #Gangdhar #GraminSevaSh शिविर2026 #RajasthanGovernment #JanKalyan GoodGovernance AapkaPrashasanAapkeDwar