साजा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागांव कला में निर्माण अधीन मिनी स्टेडियम एवं अन्य निर्माण कार्यों का साजा विधायक ईश्वर साहू ने रविवार 7 जुलाई सुबह 10:00 बजे पहुंच कर जायजा लिया। विधायक ने ग्रामीणों के मौजूदगी में साजा जनपद पंचायत सीईओ एवं एसडीओ को समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।