लाडनूं: लाडनूं सहित आस-पास के क्षेत्रों में 6 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
Ladnu, Nagaur | Oct 5, 2024 लाडनूं सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजे से साढ़े 11 बजे तक बंद रहेगी। सहायक अभियंता राकेश कुमार मीणा ने बताया कि लाडनूं के हाईवे एरिया , दयानद कॉलोनी,शंकर कॉलोनी,हरिजन बस्ती, रैगर बस्ती,सिनेमा हॉल ,पोस्ट ऑफिस , एसडीएम ऑफिस एरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।