बेनीपुर: नवादा में मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल
बेनीपुर-मनीगाछी मुख्य मार्ग में नवादा बस्ती के निकट दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को इलाज के लिए अलग-अलग जगह पर इलाज के लिए भेजा। नेहरा लुल्हवा चौक निवासी नंदु कुमार मंडल व सज्जनपुरा के राजविनीत पासवान के पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को अलग-अलग एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेजा गया।