मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के करहल रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर वृद्ध की हुई मौत
रविवार को थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम लालपुर साथिनी निवासी वासुदेव सिंह चौहान की थाना क्षेत्र के करहल रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन कटकर हुई मौत। स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।