बिंदकी: चरई गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक किशोर सहित दो लोग घायल, दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के चरई गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर ऋषि उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी गढ़ी थाना जाफरगंज तथा उसके साथ बाइक में सवार सत्यम साहू उम्र 14 वर्ष निवासी चरई थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। दोनों रेफर कर दिए गए।