अत्यधिक शीतलहर, कोहरे व शून्य दृश्यता की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी आगरा के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने 19 दिसंबर 2025 को जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय, वित्तविहीन व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 तक शैक्षणिक कार्य स्थगित रखने के आदेश जारी किए। कक्षा 9 से 12 तक प्रयोगात्मक व प्री बोर्ड परीक्षाओं वाले विद्यालय चलेंगे।