जांजगीर: जांजगीर के दीप्ति विहार कॉलोनी में एक घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
जांजगीर के दीप्ति विहार कॉलोनी के एक घर से सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.पुलिस के मुताबिक, प्रकाश लेदर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसके घर से अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान कीमती 80 हजार रुपए को चोरी कर ले गया है.