भवीपुर गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम राशि कृष्णा को प्रार्थना पत्र देकर गांव के तालाब की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग व्यक्ति पुराने कागजों में लिखा पढ़ी दिखाकर, वह गलत तरीके से अधिकार साबित करने का प्रयास कर रहा है। बुधवार को 2 बजे करीब ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ग्रामीण तहसील परिसर में पहुंच गए।