बकानी: जिला शिक्षा अधिकारी झालावाड़ के आदेश के बाद बकानी के मॉडल स्कूल में शाला प्रबंधन समिति दिखेगी बोर्ड पर
जिला शिक्षा अधिकारी झालावाड़ के आदेश के बाद बकानी के मॉडल स्कूल में शाला प्रबंधन समिति बोर्ड पर दिखाई देगी मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा शाला प्रबंधन समिति की लिस्ट नहीं दिखाई जाने की खबर को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हेमराज पारेता ने गंभीरता से लेते हुए पूरे जिले में शाला प्रबंधन समिति को बोर्ड पर डिस्प्ले या लिखने के आदेश आज शनिवार को जारी किए ।