बकानी: कस्बा बकानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चाय, नमक व जीरावन सहित 8 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
बकानी कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज गुरुवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर चाय नमक व जीरावन सहित आठ खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए । सीएमएचओ साजिद खान ने सभी खाद्य कारोबारी को अपना लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन दुकान के मुख्य भाग पर लगाने की हिदायत दी । नमूनो को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिया गया । इस दौरान खाद्य सुरक्षा कर्मचारी मौजूद रहे ।