बकानी: बकानी कस्बे के बालाजी पार्क में भारतीय किसान संघ की तहसील स्तरीय बैठक हुई संपन्न
बकानी कस्बे के बालाजी पार्क में आज शुक्रवार को भारतीय किसान संघ की तहसील स्तरीय बैठक तहसील अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला मंत्री कालूराम दांगी ने आगामी सितंबर माह में चित्तौड़ प्रांत के अधिवेशन में अधिक से अधिक किसानों से भाग लेने की अपील की।बैठक में क्षेत्र के किसान पदाधिकारी मौजूद रहे।