उजियारपुर: उजियारपुर में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बजट की प्रतियां जलाई, बजट को जन विरोधी बताया
उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट को जन विरोधी बताया। कार्यकर्ताओं ने इसकी प्रतियां जलाकर विरोध जारी किया। सरकार से गरीबों को जीवन स्तर सुधार करने एवं मुफ्त बिजली देने की समेत कई मांगों पर चर्चा की।