उजियारपुर: उजियारपुर में अंशु कुमारी की हत्या का मामला, 2 महीने बाद भी नहीं मिला हत्यारों का सुराग, परिजन लगा रहे पुलिस से गुहार
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के बेलारी की 8 वर्षीय अंशु कुमारी की हत्या के 2 महीने बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं मिल सका है। बताया जाता है कि दामोदर सहनी की पुत्री अंशु कुमारी की लाश बरामद करने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है लेकिन मामले का उद्वेदन होना अभी बाकी है ।बताया जाता है कि 25 दिसंबर को उसकी हत्या कर दी गई थी।