गुना नगर: अटलपुर के पास NH-46 पर लोडिंग वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
गुना में म्याना थाना के नेशनल हाईवे 46 के अटलपुर के पास 24 अप्रैल को चार पहिया लोडिंग वाहन ने तीन पहिया लोडिंग वाहन को तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में शिवपुरी जिले के ग्राम बीजरौनी निवासी रवि कुशवाहा उम्र 30 साल की दर्दनाक मौत हो गई। रवि कुशवाहा तीन पहिया वाहन से म्याना गुना में माल लेने आ रहा था। पोस्टमार्टम करा कर पुलिस जांच जारी है।