बिधूना: कस्बा के अछल्दा रोड निवासी युवक के खाते से क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगों ने उड़ाए ₹1,18,000, मुकदमा दर्ज
बिधूना। कस्बे के अछल्दा रोड स्थित मंजूषा हाउस निवासी एक युवक को क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर साइबर ठगों ने ठग लिया। ठगों ने उसके दो खातों से 1,18,382 रुपये पार कर दिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के अछल्दा रोड निवासी वैभव सिंह पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति कॉल आई थी।