हज़ारीबाग: महुआ से बदलेगी महिलाओं की तकदीर! चुरचू बाजार में दिखी आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
हजारीबाग के चुरचू बाजार में महिलाओं ने महुआ आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की। सेवा झारखंड के महुपाक समूह की महिलाओं ने महुआ से बने पौष्टिक लड्डू और अन्य उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री की। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं महुआ को रोजगार का साधन बना रही हैं। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्थानीय उत्पादों को बाजार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।