पिंड्रा: राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन
मिशन शक्ति के क्रम में वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी के प्रांगण में मिशन शक्ति पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कपसेठी थाने से महिला आरक्षी अमृता और सोनी गौड़ ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर महाविद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप स्वावलंबी बने और किसी के एहसानों के बोझ तले मत दबे।