पिंड्रा: युवा मतदाताओं को मतदान के लिए दिलाई गई शपथः शिव प्रताप बोले- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका
वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड के विभिन्न गांवों में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र की तरफ से मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें नए मतदाता बने युवाओं से बिना किसी भेदभाव और प्रलोभन से बचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने करने की जानकारी दी गयी।