पिंड्रा: काशी विश्वनाथ मंदिर में रंगभरी एकादशी की तैयारियां पूरी, बाबा संग भक्त खेलेंगे होली, मंडलायुक्त ने दी जानकारी
काशी विश्वनाथ मंदिर में रंग भरी एकादशी की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। रंगभरी एकादशी के दिन ही काशी में सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ व माता पार्वती को गुलाल लगाकर काशी में रंगों के पर्व होली की शुरुआत हो जाती है। इसकी जानकारी सोमवार को धर्मार्थ कार्य निदेशक व मंडल कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने दी।