कन्नौज: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, डीएम ने की अध्यक्षता।
कन्नौज लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। डीएम ने कहा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत किया जाए पालन। डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने लोकसभा चुनाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया है।