कोरबा: कोरबा जिला पंचायत में निकला जहरीला कोबरा, दफ्तर में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा
Korba, Korba | Jun 22, 2026 कोरबा में सोमवार दोपहर करीब दो बजे जिला पंचायत परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दफ्तर के पास करीब तीन फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप नजर आया। फुंकार की आवाज सुनकर दफ्तर में मौजूद कर्मचारी और अधिकारी सहम गए। देखते ही देखते परिसर में दहशत का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।सांप को देखते ही चीख-पुकार मच गई.