बदायूं: शाहजहांपुर के किसान को खेत पर सांप ने काटा, बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 14, 2024 जनपद शाहजहांपुर के थाना परौर के हर्रा नंगला गांव के रहने वाले 58 वर्षीय लल्तू पुत्र जम्मू खेतीबाड़ी का कार्य करते थे। 9 जुलाई को वह खेत पर गए थे। तभी सांप ने काट लिया। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें बरेली रैफर कर दिया गया। लेकिन वहां से कोई फायदा नहीं हुआ। तो परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां। उसकी मौत हो गई।