ग्वालियर गिर्द: रेत के डंपर विवाद में पूर्व फौजी ने युवक को मारी गोली, हत्या से क्षेत्र में तनाव
दीनदयाल नगर में बिल्डिंग मटेरियल के 2 कारोबारियों में डंपर से रेत डालने को लेकर विवाद हो गया।विष्णु दुबे नामक कारोबारी ने भोला गुर्जर और सत्यभान गुर्जर पर फायरिंग कर दी घटना बुधवार सुबह की है।इस फायरिंग में भोला गुर्जर की मौत हो गई जबकि सत्यभान भी गंभीर रूप से घायल है।महाराजपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया जहाँ भोला की मौत हो गई।