सांगानेर: जयपुर के मानसरोवर स्थित वरुण पथ पर तेज रफ्तार सफारी ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें
जयपुर के मानसरोवर स्थित वरुण पथ पर तेज रफ्तार सफारी कर के एक स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है लेकिन महिला की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज करवरकर सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाया गया है। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।