नरवल: पहलगाम में आतंकी हमले में मृत हुए हाथीपुर गांव निवासी युवक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे अधिकारी
जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार को आतंकी हमले में नरवल तहसील के हाथीपुर गांव निवासी शुभम द्विवेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार 12 बजे जिलाधिकारी,नरवल एसडीएम और डीसीपी पूर्वी हाथीपुर पहुंचकर परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और परिजनों को ठाठस बंधाया। पूरे गांव में इस घटना से मातम पसरा है और लोगों में आक्रोश भी है।