सहारनपुर: थाना मंडी क्षेत्र में दिनदहाड़े मोबाइल चोरी, युवक ने दुकानदार का फोन चुराया, वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में मोबाइल चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। ताजा मामला अरबी मदरसे के पास स्थित एक चाय की दुकान का है, जहां दिनदहाड़े मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। यह घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो रविवार सुबह सामने आया है।