मटिहानी: वैसाखी पूर्णिमा पर प्रखंड के विभिन्न गंगा घाटों पर दिखा श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत संगम
मटिहानी प्रखंड के विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है माना जाता है कि वैसाखी पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है