कामडारा: हाईवे पर रोता हुआ मिला 3 साल का मासूम, माता-पिता की तलाश जारी
Kamdara, Gumla | May 4, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र में मानवता की मिसाल देखने को मिली पोकला खपड़ा गढ़ा के समीप हाईवे किनारे एक करीब 3 वर्षीय मासूम बच्चा सोमवार की शाम 5 बजे रोते हुए मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चा लगातार रो रहा था और अपने माता-पिता को ढूंढ रहा था। मासूम से उसका नाम और पता पूछने की कोशिश की गई, लेकिन वह इतना छोटा है कि कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा है।