रामगंजमण्डी: एक्सप्रेसवे पर अमझार नदी की पुलिया पर चेचट पुलिस ने की नाकाबंदी, 7.60 लाख की अवैध शराब सहित क्रेटा कार जब्त, तस्कर फरार
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 7 लाख 60 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब और तस्करी में शामिल एक क्रेटा कार जब्त की है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अमझार नदी की पुलिया के पास दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी के दौरान की है।