थाना दक्षिण पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। रविवार दोपहर दो बजे करीब पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए श्रीकान्त पुत्र शिवराम निवासी नई बस्ती टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली थाना दक्षिण तथा विशाल पुत्र जगदेव निवासी नई बस्ती टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली थाना दक्षिण को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया।