पूरनपुर: भगवन्तापुर मार्ग गुरुद्वारा के पास में ई रिक्शा और बाइक की भिडंत बाइक सवार दो लोग घायल 108 एबुलेंस ने अस्पताल में भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया खास निवासी राजपाल पुत्र डालचंद गांव निवासी जुगल किशोर पुत्र रामकुमार के साथ पूरनपुर धान की बेड खरीदने के लिए आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार भगवन्तापुर मार्ग गुरुद्वारा के पास पहुंचे तभी बाइक ई रिक्शा से टकरा गई हादसे में बाइक सवार राजपाल और जुगल किशोर दोनों घायल हो गए 108 एबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।