सहारनपुर: एक लाख के इनामी बदमाश की मुठभेड़ में मौत पर मजिस्ट्रियल जांच शुरू, एसडीएम सदर करेंगे जांच
सहारनपुर में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश अहसान उर्फ एहसान की पुलिस मुठभेड़ में मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने एसडीएम सदर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। पुलिस के अनुसार चिलकाना क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में अहसान घायल हो गया।