हमीरपुर: रेमेडी स्थित पम्प कैनाल के पास बेतवा नदी में किशोर की डूबने से हुई मौत
हमीरपुर जिला मुख्यालय के लक्ष्मी बाई तिराहा के पास के निवासी गोलू निषाद मित्रों के साथ रमेडी स्थित पम्प कैनाल के निकट बेतवा नदी में नहाने गया था, वहां वह डूब गया। एक घंटे के रेस्क्यू में उसकी लाश मिली।उसे अस्पताल ले जाता गया,जांच के बाद डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस जांच शुरू की है। यह जानकारी गुरुवार को दो बजे मिली है।