बारा: NTPC लोहगरा में मजदूर दिवस पर विधायक डॉ. वाचस्पति का संदेश, श्रमिकों को मिला सम्मान और नई ऊर्जा
बारा तहसील अंतर्गत लोहगरा स्थित NTPC परिसर में आज शुक्रवार दोपहर मजदूर दिवस पर विधायक डॉ. वाचस्पति ने श्रमिकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत ही देश के विकास की असली ताकत है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मजदूरों के मानदेय बढ़ाने की बात कही और श्रमिकों को स्वास्थ्य व अनुशासन पर ध्यान देने की सलाह दी।