मंझनपुर: एनडीए की प्रचंड जीत पर मंझनपुर में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाने के लिए झालमुड़ी बांटी
मंझनपुर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में एनडीए की प्रचंड बहुमत की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर जीत की खुशी साझा की और बधाइयां दीं। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने खुशी व्यक्त की है।