खड़गपुर: अभिनव नाट्य परिषद की खैरा गांव में बैठक संपन्न सदस्य शिक्षक की असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित
अभिनव नाट्य कला परिषद सदस्यों की एक बैठक खैरा गांव में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेंद्र प्रसाद ने की। मौके पर नाट्य परिषद के सदस्य सह शिक्षक अमरजीत कुमार के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरु आत दिवंगत शिक्षक के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।