मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली नई हेलीकॉप्टर सेवाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह सेवाएं कांगनीधार मंडी हेलीपोर्ट से संचालित होंगी। किराया मंडी-चंडीगढ़ के लिए 3,500 और कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ के लिए 8,500 रुपये है।