महोबा: महोबा के श्रीनगर के पास बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने झांसी मेडिकल कॉलेज किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jun 30, 2026 महोबा के बम्हौरी खुर्द निवासी 22 वर्षीय दिनेश पुत्र लक्षीराम बाइक में सवार होकर ममाने से घर लौट रहा था। तभी श्रीनगर कस्बे के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया है।